सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाबा रामदेव ने उठाये ये सवाल

 योग गुरु और भारत के घर घर की जरूरतों को पूरा करने वाली चीजों के व्यापार में प्रमुख बाबा रामदेव आजकल फिर चर्चा में बाबा राम देव indian Medical Association ओर सभी फार्मा कंपनी को 25 प्रश्न किये है 



एलोपैथी के पास हाइपरटेंशन, थायराइड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा और लीवर सिरोसिस जैसी तमाम गंभीर बीमारियों का स्थायी समाधान क्या है। उन्होंने कहा कि अब तो एलोपैथी को शुरू हुए दो सौ साल हो चुके हैं। इसी तरह फार्मा इंडस्ट्री पर सवाल दागते हुए उन्होंने पूछा है कि क्या उनके पास माइग्रेन का स्थायी समाधान है कि एक बार दवा खाने पर यह हमेशा के लिए बंद हो जाए।
1-ऐलोपैथी के पास हाइपरटेंशन (बीपी) व उसके कॉम्प्लिकेशंस के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

2-ऐलोपैथी के पास टाईप-1 व टाईप- 2 डायबिटीज व उसके कॉम्प्लिकेशंस के लिए पर्मानेंट सॉल्यूशन क्या है?

3-ऐलोपेथी के पास फैटी लिवर, लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस को क्योर करने के लिए मेडिसिन क्या है जैसे आपने टीबी व चेचक आदि का स्थायी समाधान खोजा है वैसे ही लिवर की बीमारियों का समाधान खोजिए, अब तो ऐलोपैथी को 200 साल हो गए हैं।

4-फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट के ब्लॉकेज को रिवर्स करने का उपाय क्या है, बिना बाईपास के, बिना ऑपरेशन के व एंजियोप्लास्टी के स्थायी समाधान क्या हैं?

5-फार्मा इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और इंजेक्शन फेक्शन कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए, कौन सा इलाज है जिससे हार्ट का साइज और फंक्शन नॉर्मल हो जाए। कैसे उसे रिवर्स कर सकते हैं, बिना पेसमेकर के उसका निर्दोष इलाज क्या है?

6-कॉलेस्ट्रॉल के रोगियों में कॉलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने का और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित एलोपैथी में इलाज क्या है?

7-क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द और माइग्रेन का कोई परमानेंट सॉल्यूशन है, जिसके बार-बार सिरदर्द और माइग्रेन ना हो। एक बार दवा खाए और परमानेंट सिरदर्द, माइग्रेन बंद हो जाए।

8-फार्मा इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने का और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका कोई निर्दोष इलाज बता दे?

9-पायरिया होने पर जिससे कि दांत हिलना बंद हो जाए, मसूड़े मजबूत हो जाए ऐसी कोई निर्दोष दवाई बताएं?

10-एक आदमी का रोज कम से कम आधा से 1 किलो वजन कम हो जाए बिना सर्जरी के बैरियाट्रिक सर्जरी और लापोसेक्शन के, बिना किसी छेड़छाड़ के, दवाई खाए और वजन घट जाए, क्या फार्मा इंडस्ट्री में कोई ऐसी दवा है?

11-सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस व सफेद दाग का कोई निर्दोष स्थायी समाधान बताएं?

12-मॉडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पौंडिलोसिस का स्थायी समाधान क्या है? आरए फैक्टर पॉजिटिव को नेगेटिव करने का उपाय क्या है?

13-ऐलोपैथी के पास पार्किसन का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?

14-साइड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, ऐसीडिट का फार्मा इंडस्ट्री के पास स्थायी समाधान क्या है?

15-अनिद्रा, लोगों को नींद नहीं आती है, क्योंकि आपकी दवा 4 से 6 घंटे तक ही असर करती है, वह भी साइड इफेक्ट के साथ, ऐलोपैथी में इसका कोई सॉल्यूशन?

16-स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैपी या गुड हार्मोंस बढ़ाने के लिए, जिससे आदमी तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाए। फार्मा इंडस्ट्री इसकी कोई दवा बताएं?

17-इन्फर्टिलिट में बिना कृत्रिम साधनों, जो बहुत पेनफुल होती है, ऐलोपैथी में ऐसी कोई दवाई बताएं जिससे समस्या का समाधान हो जाए। जिससे बिना टेस्ट ट्यूब बेबी, आईवीएफ के नैचुरल तरीके से संतान हो जाए और व्यक्ति लाखों रुपये की लूट से बच जाए।

18-फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रॉसेस को रिवर्स करने वाली को निर्दोष दवा बताएं।

19-ऐलोपैथ में बिना साइड इफेक्ट के हीमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बताए।

20-आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है, उसके इंसान बनाने वाली ऐलोपैथ में कोई दवा बताएं।

21-आदमी के सारे ड्रग्स अडिक्शन, नशा छूट जाए, ऐसी कोई ऐलोपैथी में दवा बताएं।

22-ऐलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा हो तो बताएं।

23-फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना पेशेंट को बिना ऑक्सिजन सिलिंडर ऑक्सिजन बढ़ाने का कोई उपाय बताएं।

24-पायरिया होने पर जिससे कि दांत हिलना बंद हो जाए, मसूड़े मजबूत हो जाए ऐसी कोई निर्दोष दवाई बताएं?

25-ऐलोपैथ सर्वशक्तिमान और सर्वगुण संपन्न है तो फिर ऐलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार नहीं होने चाहिए।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तारा जोधा भारतीय संस्कृति के साथ सफल सोशल मीडिया स्टार Tara Jodha Social Media Star

 नाम तारा जोधा Star Baisa तारा जोधा का जन्म 12 जनवरी 1998 को राजस्थान के अजमेर जिले में हुआ था|अभी तारा जोधा  की उम्र (2021) 23 साल हैं| ओर अभी इनके ससुराल बाड़मेर में रहती है इंस्टाग्राम पे इनका एकाउंट tara jodha के नाम से बना हुआ है इनका एक यूट्यूब चैनल भी है https://youtube.com/channel/UCtu6EtbfoqdQGRWkvsw1Mnw तारा जोधा एक शोशल मीडिया स्टार है वो टिकटोक पे वीडियो बनाती थी पहले टिकटोक पर इनके 1.7 मिलियन फॉलोवर एवम 45 मिलियन लाइक्स थे और इनकी भारत मे रैकिंग 743 नो. पर थी फिर टिकटोक के भारत मे बंद होने के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पे वीडियो बनाना शुरू किया है इंस्टाग्राम पे ये अभी तक 2500 पोस्ट कर चुकी है और इनके लगभग 400k फॉलोवर है ओर जिस हिसाब से इनके वीडियो प्रसिद्व हो रहे उस हिसाब से आने वाले दिनों में इनके मिलियन में फॉलोवर होंगे  इनके वीडियो की खास बात ये  है कि ये बहुत अच्छे expression के साथ वीडियो बनाती है और यह भारतीय संस्कृति का भी पूरा खयाल रखती है अपने वीडियो में इनके वीडियो में कभी भी किसी प्रकार की अश्लीलता नही होती है लेकिन मनोरंजन से भरपूर होते...

डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण क्या हैं? What is delta plus variant

डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण क्या हैं? भारत के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट ने कहा है कि डेल्टा प्लस संस्करण में डेल्टा के साथ-साथ इसके साथी बीटा संस्करण के लक्षण भी हैं। इनमें से कुछ लक्षणों में खांसी, दस्त, बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, उंगलियों और पैर की उंगलियों का रंग बदलना, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। विशेषज्ञों द्वारा सूचीबद्ध और डेल्टा प्लस संस्करण के लिए जिम्मेदार अन्य लक्षण हैं: पेट में दर्द, मतली और भूख में कमी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एक वायरस रेप्लिकेट करता है यानी अपनी कार्बन कॉपिज बनाता है. इस प्रकिया को म्यूटेशन कहते हैं. एक या एक से अधिक नए म्यूटेशन वाले वायरस को मूल वायरस के वेरिएंट के रूप में जाना जाता एक्सपर्ट ने बताया कि जब SARs-COV-2 वायरस की बात आती है तो इसमें कई बार म्यूटेशन हुआ है. डेल्टा वेरिएंट भी इसी पैदा हुआ है. इसे B.1.617.2 के रूप में भी जाना जाता है. इस वेरिएंट को अब तक का सबसे प्रमुख स्ट्रेन माना जा रहा है. वहीं, मूल स्ट्रेन के विरोध में, म्यूटेशन में जीनोमिक सिक्वेन्स में अंतर हो सकता है. ये इन्हें तेज गति से स्वस्थ कोशिकाओं से जुड़ने क...

अपराजिता ,विष्णुप्रियाAsian pigeonwings

  अपराजिता   यह एक बेल प्रजाति का पौधा है इसके अनेको फायदे है इसके फूल पत्ती एवं जड़ सभी को आयुर्वेदिक उपयोग में लिया जाता है  इस के फूल नीले एवं सफेद दो प्रकार के होते है  इसके फूलों से चाय भी बनाई जाती है जिसे नीली चाय Blue Tea कहते है यह चाय सिरदर्द माईग्रेन में बहुत फायदेमंद है एवं यह चाय आपको याददास्त को बढ़ाने वाली होती अतः जो भी बच्चे पढाई कर रहे उनको विशेष रूप से इसका प्रयोग करना चाहिये  एक कप गर्म पानी मे एक फूल ओर शक्कर डाल के इसकी चाय बनानी चाहिये यह चाय गले की खराश को भी ठीक करती है इसे हम रंगीन शर्बत बनाने में भी काम मे ले सकते है जैसे कि निम्बू शिकंजी में एक फूल डाल के शिकंजी को आकर्षक बना सकते है