हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार 7 जुलाई 2021 को सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे वह कुछ दिनों से मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था और उनका जन्म आजादी के पूर्व भारत वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। दिलीप कुमार ने शहीद, मेला, अंदाज, जोगन, बाबुल, दाग, आन, देवदास, आजाद, नया दौर, मधुमती, पैगाम, कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, राम और श्याम, आदमी, गोपी, क्रांति, शक्ति, विधाता, कर्मा और सौदागर जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मो में काम किया उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ से भी सम्मानित किया गया है।